संदेश

चित्र
  नौकरी या व्यापार में दो नंबर की कमाई कैसे होती है, इसके क्या गुण दोष हैं। इसकी पूरी जानकारी के लिए अवश्य पढ़ें पुस्तक ‘दो नंबर की कमाई’ now Book available on Amazon.com #Amazon available on google book store also DO NUMBER KI KAMAI

बॉक्स आफिस पर हिट होती ‘रिया-कंगना’

  व्यंग्य बॉक्स आफिस पर हिट होती ‘रिया-कंगना’ माया नगरी में सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म का लाइव प्रसारण चल रहा है।  फिल्म दो मुख्य पात्रों के ईर्द गिर्द घूम रही है। ये पात्र हैं रिया और कंगना। हिट होने का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दोनों कलाकारों के आगे-पीछे पुलिस है। कहानी जिस तरह से शुरू हुई है उससे लगता है यह फिल्म मेगा स्टार वाली बन जाएगी। स्टोरी अगर अपने बहाव में चली तो बड़े-बड़े कलाकार पर्दे पर नज़र आएंगे। मगर कुछ विषय विशेषज्ञों का मानना है कि मध्यांतर के बाद स्टोरी बेजान होने लगेगी क्योंकि निर्देशक नहीं चाहेंगे कि चूहों को सबक सिखाने की जिद में पूरा घर जल जाए। घर बचाने की विवशता फिल्म के क्लाइमेक्स को प्रभावित करेगी। ऐसा अनुमान है। कहानी की शुरुआत दमदार है। एक कलाकार की मौत से शुरु हुई यह कहानी कितने कलाकारों को अपने अंदर समेटेगी यह तो आने वाला समय बताएगा लेकिन वृतचित्र के लेखक बिना किसी को बताए इसकी कहानी गढ़ रहे हैं। बहुत से नामी कलाकार रब से दुआ कर रहे हैं कि उनको इस फिल्म में कोई भूमिका अदा करने की विवशता न मिले। कोई रोल न मिल जाए इसलिए वे घर से निकल भी नही...
चित्र
  हरियाणा, उत्तरप्रदेश व हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव होने जा रहे हैं। जो भाई-बहन चुनाव में उतरना चाहते हैं या राजनीति में करियर बनाना चाहते हैं, इस पुस्तक (शोध प्रबंध) को अवश्य पढ़ लें। उचित मार्गदर्शन मिलेगा। यह मैं यकीन के साथ कह रहा हूं। पुस्तक प्राप्त करने के लिए केवल व्हाटसेप पर संपर्क करें। नंबर है--- 9813617360 ---मनोज प्रभाकर 

कोरोनिल को घर में घुसकर मारा

कोरोनिल को घर में घुसकर मारा आयुर्वेद का जनक भारत। बावजूद इसके आयुर्वेदिक दवा कोरोनिल पर इतनी जबरदस्त सर्जिकल स्ट्राइक हुई है कि आचार्य बालकृष्ण को प्रेस कांफ्रेंस में हाथ जोडक़र कहना पड़ा कि उन्होंने कोरोना की कोई दवा नहीं बनाई। आयुर्वेदिक दवा जरूर बनाई है जिससे कोरोना के मरीज ठीक हुए हैं।  दवा का नाम कोरोनिल हो या कोरोनावटी, है तो कोरोना की दवा ही। इसमें इधर-उधर की बात करने से क्या फायदा। उनको अपनी बात पर अडिग रहना चाहिए था कि हां, उन्होंने जयपुर की मेडिकल यूनिवर्सिटी से मिलकर कोरोना की दवा बनाई है। अब किसी को खानी है तो खाइये, जबरदस्ती थोड़ा है। किसी को असर हो, किसी को ना हो। ये कोई जरूरी थोड़े है पैरासीटामोल से सभी का बुखार उतर जाता हो।  कोई भी डाक्टर या दवा किसी मरीज को ठीक करने की गारंटी नहीं देते। डाक्टर व दवा अपना-अपना प्रयास करते हैं। ठीक तो मरीज को स्वयं होना होता है। यह नीति कोई कोरोना के मरीज पर लागू नहीं होती बल्कि हर प्रकार के मरीज पर लागू होती है।  बाजार में खांसी की अनेक प्रकार की दवाइयां बिक रही हैं। अनेक कंपनियां बना रही हैं। किसी को कोई दवा असर कर जाए तो...

टेंशन में भगवान

टेंशन में भगवान  लंबे समय से कोई भक्त मंदिर नहीं आया। जो पंडित पूजारी था वह भी लॉकडाउन की वजह से गांव चला गया। मंदिर में इधर उधर जो थोड़ा बहुत प्रसाद बिखरा था उसे पक्षी और स्वान चट कर गए। अब मंदिर में मंदिर वाली महक भी नहीं आ रही।   सुबह से शाम तक अनेक महिलाएं घर परिवार की बतियाने चली आती थी, उनके साथ मेरा भी टाइम पास हो जाता था। मगर कई दिनों से किसी भी भक्त के चरण मंदिर की पौडिय़ों पर नहीं पड़े। दूर- दूर तक कोई दिखाई भी नहीं पड़ रहा। क्या वक्त आ गया है। कोई कुछ मांगने नहीं आ रहा है। लगता है सब के सब संपूर्ण हो गए हैं। किसी को किसी चीज़ जरूरत नहीं रही। अगर ऐसा हुआ तो तेरा क्या होगा कालिया?  भगवान जी जोर से बोलने लगेे-अरे कठोर उपासको, कहां छुप गये तुम लोग। तुम्हारा चाहने वाला भगवन पल-पल भटक रहा है। तुम्हारी राह तकते-तकते आंखें पथरा गई हैं मेरी। अरे नासमझो, कुछ समझो, तुम्हारे बिना मेरा क्या जीना। मेरी तो हैसियत ही तुुम्हारी खैरियत पर टिकी है। अरे ओ पुजारी। तेरा ये प्यार का सागर सूखने पर आ गया है। कहां है तूं और कहां है तेरा जल वाला लोटा। अरे निर्दयी तूं आ जा और मेरे सिर पर ज...

चाऊमिन का बहिष्कार

चाऊमिन का बहिष्कार  लॉकडाऊन के चलते फास्टफूड पर महामंदी का असर दुकानों से निकलकर सडक़ों पर दिखाई देने लगा है। देर रात शहर के मशहूर फास्ट फूड कार्नर में शटर डाऊन कर एक आपात बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता समोसे महाराज ने की।   बैठक में पिज्जा, बर्गर, इडली, सांभर, डोसा, टिक्की, गोलगप्पे, भटूरा, चाऊमिन व पैकेटबंद रसगुल्लों ने शिरकत की। बैठक में भविष्य को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की जानी थी, क्योंकि मंदी को लेकर सभी दुखी थे। कहने सुनने को बहुत कुछ था। पर समझ नहीं पा रहे थे कि वे अपनी फ्रस्टेशन का टोकरा किसके सिर  पर उड़ेलें। न तो चटोरे उपभोक्ताओं की कंजूसी पर शक किया जा सकता है और न सरकार की खामी नज़र आ रही है।   बैठक में मूल विषय पर चर्चा करने से पूर्व चाऊमिन की उपस्थिति पर सभी ने कड़ी आपत्ति जता डाली। अधिकांश सम्मानित सदस्यों ने तीखे अंदाज में कहा कि चाऊमिन चाइनिज है। वैश्विक स्तर पर चाइना का विरोध हो रहा है इसलिए इसका पूर्ण बहिष्कार किया जाए। कुछ सदस्यों ने चाऊमिन पर उपभोक्ताओं के साथ अभद्रता से पेश आने के आरोप लगाए तो कुछ ने इसकी शुद्धता पर अनेक सवाल कर ड...

सब्र का बांध

व्यंग्य सब्र का बांध लॉकडाऊन, आम जनमानस के सब्र का इम्तिहान। सब्र का यह बांध एक हफ्ते बाद हांफने लगा था। मैं गांव की सडक़ पर थोड़ा टहलने निकला ही था तो सामने से छबीला आ रहा था। देखा उसके पीछे-पीछे उसकी घरवाली भी आ रही है, वह रो रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए मेरी हिम्मत नहीं हुई कि छबीले से पूछ लिया जाए कि आखिर माजरा क्या है?   उनके जाने के बाद मैंने वहीं के एक व्यक्ति से पूछा कि भाई क्या हुआ? सब खैरियत तो है।   उसने बताया सब ठीक है।   -तो फिर यह छबीले की बहू रो क्यों रही थी?   उसने बताया कि अपने खसम से परेशान होकर मायके जाने के लिए बस अड्डे पर गई थी। तीन घंटे बैठी रही, कोई बस या अन्य वाहन नहीं मिला। तब तक छबीला उस तक जा पहुंंचा और जबरन घर ले आया। बस इतनी सी राम कहानी है। मैं समझ गया था यह लॉकडाऊन का प्रतिकूल प्रभाव है।   घर छोटा हो बड़ा। आदमी लगातार घर पर रहे तो पंगा ही पंगा है। आमदनी धेले की ना हो तो महापंगा। कोरोना की वजह से रहे लॉकडाऊन में कमोबेश यह बहुतों की समस्या मालूम पड़ी। सैंसेक्स बेशक धड़ाम से नीचे गिरा लेकिन घरेलू कलहों का ग्राफ एकाएक उछाल...